रूस के कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी सशस्त्र बलों के 22 हजार सैनिकों ने जान गंवाई

कुर्स्क, 05 अप्रैल (वार्ता) रूस के कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेन की सशस्त्र सेनाओं के 22 हजार सैनिक अपनी जान गंवा चुके हैं।सेवर (उत्तर) समूह बल के सूत्रों के मुताबिक दुश्मन को कुल 72 हजार से अधिक लोगों का नुकसान हुआ, जिनमें से 22 हजार लोग मारे गए और 50 हजार से अधिक घायल हुए। ये आंकड़े चौंकाने वाले हैं।

मार्च में, रूसी सेना ने कुर्स्क क्षेत्र में आक्रमण कर सुदज़ा और अन्य इलाकों को मुक्त कराया। वर्तमान में, उत्तरी समूह की सेना कुर्स्क क्षेत्र से यूक्रेनी समूहों को बाहर खदेड़ रही है।

Next Post

वक्फ संसोधन विधेयक पर विपक्षी दल मुस्लिमों को गुमराह कर रहे: शाहनवाज

Sat Apr 5 , 2025
समस्तीपुर, 05 अप्रैल (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) की तरह वक्फ संसोधन विधेयक पर मुसलमानों को गुमराह करने मे लगे है। श्री हुसैन ने शनिवार को समस्तीपुर स्थित अथिति गृह […]

You May Like