युवावस्था चरित्र निर्माण का समय, इसमें नशे से दूरी है जरूरी

*नशा पखवाड़े के समापन पर रासेयो, माधव कॉलेज में व्याख्यान का आयोजन*

ग्वालियर। युवावस्था व्यक्ति के चरित्र निर्माण का समय होता है यदि इस अवस्था मे व्यक्ति नशे जैसी लत की गिरफ्त में आता है तो परिवार,समाज और देश के विकास की गति प्रभावित होती है। नशा मुक्त भारत अभियान मध्यप्रदेश सरकार द्वारा इस सामाजिक बुराई से मुक्त रहने के लिये जागरूकता बनाये रखने संचालित किया जा रहा है। ये बात माधव महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम नशे से दूरी है जरूरी में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मेडिसिन विशेषज्ञ जिला अस्पताल मुरार डॉ.मुकेश सिंह तोमर ने कही। उन्होंने नशे के दुष्प्रभाव पर प्रकाश डालते हुये कहा कि-तम्बाकू,सिगरेट, शराब तथा अन्य मादक पदार्थों के सेवन से व्यक्ति के शरीर के विभिन्न अंगों के प्रभावित होने के साथ ही उसकी मानसिक एवं सामाजिक प्रतिष्ठा पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। पश्चिम में भले ही मादक पदार्थों के सेवन को स्वीकृति मिल जाये किंतु भारत के सामाजिक, पारिवारिक ढांचे में इसको बिल्कुल स्वीकृति नहीं मिलती। कार्यक्रम में सान्निध्य डॉ.नवनीत पचौरी का रहा। उन्होंने कहा कि- नशा एक सामाजिक बुराई है जिससे दूर रहने के लिये सतत प्रयास करना होगा। डॉ पचौरी ने व्यायाम के लाभ बताए। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ.संजय पांडे ने तथा आभार डॉ.विकास शुक्ला ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. विजय पांडे, डॉ. राजेश मिश्रा, डॉ.निवेदिता पांचाल, डॉ. सरिता दीक्षित, डॉ. राकेश करहेरिया, डॉ.प्रशांत साहू, डॉ.मंदाकिनी शर्मा, डॉ.संजय गुप्ता, श्रीमती प्रेक्षा नाईक, डॉ प्रेम सिंह, पवन शर्मा, दीक्षा शाक्य एवं विद्यार्थियों में कु.दीया अग्रवाल, कु.अंजलि कुशवाह उपस्थित रहे।

Next Post

हाईवे पर भिड़े ट्रक, ड्राइवर की मौत

Fri Aug 1 , 2025
ग्वालियर. शहर में हाईवे पर ट्रक से नीचे लटक रही स्टेपनी को ठीक करने उतरे ट्रक चालक की हादसे में मौत हो गई। जब वह स्टेपनी ठीक कर रहा था तभी पीछे से आ रहे एक अन्य तेज रफ्तार ट्रक ने उसके ट्रक को टक्कर मार दी। यह घटना झांसी […]

You May Like