कड़ाके की ठंड के बीच तापमान पहुंचा 7.8 डिग्री

रीवा: ठंड का असर धीरे-धीरे और बढ़ता जा रहा है, साथ ही तापमान में भी गिरावट आ रही है. एक माह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है.शुक्रवार को जहा न्यूनतम तापमान लुढक़ कर 6.8 डिग्री पहुंच गया था. वही शनिवार को रात का न्यूनतम तापमान 7.8 रहा, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 24.4 दर्ज किया गया. इस समय समूचे जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, साथ ही कई जगह ठंड हवाएं भी चल रही है.

दिन में अच्छी खासी धूप होने के बावजूद ठंड का असर कम नही हो रहा है. मौसम विभाग की माने तो अगले सप्ताह से तापमान में और गिरावट आएगी, साथ ही शीत लहर का भी असर तेज होगा. इस सीजन में पहली बार 6.8 डिग्री तापमान पहुंचा है. दिसम्बर और जनवरी में हमेशा कड़ाके की ठंड पड़ती है साथ ही कोहरा होता है.

अभी कोहरा कम पड़ रहा है, शाम के बाद धुंध छाने लगती है और सुबह हल्का कोहरा रहता है. उम्मीद है कि दिसम्बर और जनवरी में हाड़ कपाने वाली ठंड के साथ तापमान 2 डिग्री या उससे नीचे पहुंच सकता है. उत्तर भारत में जब बर्फबारी होती है तब यहा गलन भरी ठंड अपना असर दिखाती है. प्रदेश के सबसे ठंड जिलो में रीवा भी शामिल है जहा तापमान शनिवार को 7.8 रहा. लेकिन दिन का तापमान स्थिर रहा.

Next Post

एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में कुरई के हेमंत बर्मन का हुआ चयन

Sun Nov 30 , 2025
सिवनी :गांव – कोदाझिरी (कुरई), जिला – सिवनी (म. प्र.) के रायफल शूटिंग खिलाड़ी “हेमंत बर्मन” 50m 3P एवं 50m प्रोन इवेंट में “एशियन शूटिंग चैंपियनशिप” 2026 के लिए अंडर-19 जूनियर वर्ग में चयनित हुए ।हेमंत बर्मन 17 वर्ष की उम्र में इंडिया टीम में चयनित होकर अपना पहला इंटरनेशनल […]

You May Like

मनोरंजन