ऑनलाइन से किया जा सकता नए बिजली कनेक्शन का आवेदन

भोपाल, 01 जनवरी (वार्ता) मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने कंपनी कार्यक्षेत्र के 16 जिलों के बिजली उपभोक्ताओं को नए वर्ष में यह सौगात दी है कि वे अब एम.पी. ऑनलाइन से भी ऑनलाइन आवेदन कर नया बिजली कनेक्शन ले
सकेंगे।
इसके लिए मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने एम.पी.ऑनलाइन से अनुबंध किया है। बिजली उपभोक्ताओं को यह सुविधा जनवरी के अंतिम सप्ताह से मिलना शुरू हो जाएगी।
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल एवं निदेषक (वाणिज्य) सुधीर कुमार श्रीवास्तव की उपस्थिति में मुख्य महाप्रबंधक (वाणिज्य) श्रीमती स्वाति सिंह एवं एम.पी.ऑनलाइन के बिजनेस हेड संदीप राजपाल द्वारा कंपनी मुख्यालय में अनुबंध हस्ताक्षरित किया गया।
इसके अनुसार अब एम.पी.ऑनलाइन के माध्यम से भी आवेदन करने पर नया बिजली कनेक्शन मिलने के साथ ही गैर कृषि उपभोक्ताओं का ईकेवाईसी, पीएम-सीएम किसान सम्मान निधि लाभार्थी का सत्यापन तथा पूर्व से विद्यमान कनेक्शन में भार वृद्धि, नाम परिवर्तन इत्यादि की सुविधा भी इसके माध्यम से मिलने लगेगी।

Next Post

1.540 किलोग्राम गांजा के साथ दो गिरफ्तार 

Wed Jan 1 , 2025
  -1 लाख 20 हजार रूपये कीमती मशरुका जप्त   सीधी।अवैध नशे के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये मड़वास पुलिस ने 1 लाख 20 हजार रूपये कीमती मशरुका 1.540 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल एवं 2 नग मोबाइल के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया।पुलिस अधीक्षक […]

You May Like

मनोरंजन