हाईकोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण पर चला बुल्डोजर

सीधी: जिले के जमोड़ी थाना क्षेत्र के बंजारी गांव में जबलपुर हाईकोर्ट के आदेश के पालन में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया। कार्रवाई के दौरान निजी भूमि पर बने मकानों को खाली कराने के बाद बुल्डोजर चलाकर कथित अवैध कब्जे को हटाया गया। मौके पर प्रशासन और पुलिस की भारी मौजूदगी रही, जिससे पूरे क्षेत्र में कार्रवाई को लेकर हलचल बनी रही।
बताया गया कि कार्रवाई के दौरान एक एसडीएम, 7 तहसीलदार, 35 पटवारी और डीएसपी सहित तीन थानों का पुलिस बल तैनात रहा। एसडीएम गोपद बनास प्रिया पाठक के अनुसार वर्ष 2016 में आवास के लिए भूमि का पट्टा जारी किया गया था, जिसे लेकर मामला हाईकोर्ट पहुंचा था। न्यायालय के आदेश के बाद प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। वहीं प्रभावित परिवारों ने कार्रवाई के दौरान प्रशासन के सामने अपनी पीड़ा भी व्यक्त की।

Next Post

बीसीसीआई ने आईपीएल जीसी के दो सदस्यों के लिए चुनाव की घोषणा की

Sun Aug 30 , 2026
मुम्बई 30 अगस्त (वार्ता) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के चुनाव अधिकारी ने आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के दो पदों के लिए चुनाव की घोषणा की है। चुनाव अधिकारी एके जोती ने बीसीसीआई संविधान के नियम 28 के तहत गवर्निंग काउंसिल (जीसी) के सदस्यों के दो पदों के लिए चुनाव का […]

You May Like