हृदय रोगी बच्चे को पीएम श्री एयर एम्बुलेंस से बेंगलुरु भेजा

उज्जैन। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता निरंतर बेहतर हो रही है। विशेष रूप से पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा और आयुष्मान निरामय योजना जरूरतमंद नागरिकों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही हैं। हृदय रोग से पीड़ित उज्जैन के ग्राम विकासखंड महिदपुर के ग्राम सनोरिया सुमराखेडा़ निवासी दीपक सिंह राणावत के 5 माह के पुत्र यथार्थ सिंह राणावत जन्म से ह्रदय रोग से पीड़ित होने पर उज्जैन के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। चिकित्सीय परीक्षण एवं विशेषज्ञ परामर्श के उपरांत बालक में जटिल जन्मजात हृदय बीमारी पाए जाने पर उच्च स्तरीय सर्जरी की आवश्यकता महसूस हुई। इसके पश्चात 12 मई 2026 को प्रातः लगभग 10 बजे बालक को उज्जैन से नारायणा अस्पताल, बेंगलुरु रेफर किया गया। बालक को उज्जैन से इंदौर एम्बुलेंस द्वारा तथा इंदौर से पीएम श्री एयर एम्बुलेंस के माध्यम से सुरक्षित रूप से बेंगलुरु पहुंचाया गया।

बच्चे के उपचार के लिए आयुष्मान कार्ड में तकनीकी समस्या आ रही थी। मामला संज्ञान में आते ही कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल समस्या के समाधान के निर्देश दिए। प्रशासन की सक्रियता से आयुष्मान कार्ड की तकनीकी बाधा दूर कराई गई और बच्चे को पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से बेहतर उपचार के लिए बेंगलुरु भेजा गया।

Next Post

राजा भोज एयरपोर्ट बनेगा कनेक्टिविटी हब: चेन्नई, कोलकाता और श्रीनगर समेत कई शहरों के लिए शुरू होंगी नई उड़ानें

Tue May 12 , 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल से श्रीनगर, चेन्नई, केरल, देहरादून, कोलकाता, जयपुर, चंडीगढ़ और जम्मू सहित कई बड़े शहरों के लिए आगामी महीनों में नई हवाई सेवाएं शुरू हो सकती हैं। एयरलाइंस ऑपरेटरों से इसके लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश शासन ने ‘रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल’ (आरएफपी) जारी […]

You May Like