जबलपुर: बरेला में हाईवा की टक्कर से पांच लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक सोनू चौधरी 25 वर्ष निवासी कटंगी भेड़ाघाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह एवं उसके दोस्त श्याम लाल धुर्वे, पुष्पेन्द्र कुमार, अभय कुमार, राजेन्द्र चक्रवर्ती, प्रशांत कुमार चंद्रोल, धर्मेन्द्र चक्रवर्ती सभी शारदा मंदिर गये थे, मंदिर में लगभग 3 घंटे रूकने के बाद रात लगभग 10-45 बजे मंदिर की पहाड़ी से नीचे उतरकर घर जाने के लिये साधन की तलाश कर रहे थे.
साधन नहीं मिलने के कारण सभी पैदल हाइवे रोड से जबलपुर की ओर आ रहे थे हाईवे पुल गणेश लक्ष्मी धर्मकांआ सर्विस रोड़ के पास निस्तार करने रोड किनारे झाडिय़ों में चला गया तभी पीछे से आ रहे हाईवा क्रमांक एमपी 20 जेड डब्ल्यु 5244 के चालक ने वाहन को तेज गति लापरवाही से चलाते हुये श्याम लाल धुर्वे, पुष्पेन्द्र कुमार, अभ कुमार, राजेन्द्र चक्रवर्ती एवं प्रशांत कुमार चंद्रोल को पीछे से टक्कर मार दिया जिससे पांचों को हाथ पैर एवं शरीर में चोटें आईं।
