इंदौर: शहर में मेट्रो का तीसरा चरण का काम शुरू करने के लिए आज प्रस्तावित स्टेशन स्थलों का अधिकारियों ने दौरा किया. दौरे के दौरान मेट्रो की अंडर ग्राउंड लाइन के नक्शा अनुसार मौका मुआयना किया. सुरक्षा व्यवस्था के साथ काम करने के निर्देश दिए.आज मेट्रो रेल के महाप्रबंधक कृष्ण चैतन्य और कलेक्टर शिवम वर्मा ने खजराना से हाईकोर्ट चौराहे तक बनने वाली अंडर ग्राउंड लाइन का निरीक्षण किया.
इस दौरान कलेक्टर वर्मा ने बंगाली चौराहे पर अंडर ग्राउंड स्टेशन की जानकारी ली. इसके बाद पलासिया चौराहे पर पुलिस लाइन की जगह प्रस्तावित स्टेशन स्थल को मौका मुआयना किया. कलेक्टर ने मेट्रो एमडी चैतन्य और अधिकारियों से प्रस्तावित अंडर ग्राउंड लाइन और स्टेशन के नक्शे को देखा.
नक्शे के हिसाब से स्थल निरीक्षण कर निर्देश दिए कि काम के कारण जनता को असुविधा नहीं हो. साथ में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध करने के आदेश भी अधिकारियों को दिए.ध्यान रहे कि शहर में व्यापारियों के भारी विरोध के बाद खजराना से हाईकोर्ट चौराहे तक मेट्रो अंडर ग्राउंड लाइन डालने का निर्णय हो चुका है. इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा सहमति और 850 करोड़ रुपए अतिरिक्त लागत का भुगतान वहन करना तय किया जा चुका है.
