जेसीआई ने किया कपल ट्रेनिंग “चेंज – द ओनली चांस टू ग्रो” का आयोजन

ग्वालियर। जेसीआई ग्वालियर द्धारा यहां कपल ट्रेनिंग “चेंज – द ओनली चांस टू ग्रो” का आयोजन किया गया, जिसमें जेएफएम रमेश श्रीवास्तव (नेशनल ग्रेजुएट , जेसीआई यूनिवर्सिटी यूएसए द्धारा “चेंज मैनेजमेंट” को आधार बनाकर ट्रेनिंग दी गई ।

ट्रेनिंग में बताया गया कि परिवर्तन हमारे समय की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है । दुनिया हमारी कल्पना से कहीं अधिक तेज़ी से बदल रही है । अधिकांश लोग परिवर्तन का विरोध करते हैं क्योंकि वे इसे समझ नहीं पाते और जिसे हम समझ नहीं पाते , उससे हम डरते हैं। मानव स्वभाव की वास्तविकता और हमारी विशिष्टता को समझकर हम न केवल परिवर्तन को स्वीकार कर सकते हैं , बल्कि उससे लाभ भी उठा सकते हैं और उसे अपने पक्ष में अवसर में बदल सकते हैं । वक्ताओं ने कहा कि यह कार्यक्रम व्यक्तियों और संगठनों को ऐसा दृष्टिकोण, जागरूकता और व्यावहारिक उपकरण विकसित करने में सहायता करता है जिससे वे परिवर्तन का सामना घबराहट के बजाय आत्मविश्वास के साथ कर सकें ।

ट्रेनिंग की जेसीआई ग्वालियर के सभी कपल्स द्धारा सराहना की गई।ट्रेनिंग से पूर्व मंडल उपाध्यक्ष सागर अग्रवाल की आधिकारिक विजिट भी हुई। इस अवसर पर संस्था से पूर्व अध्यक्षगण नीलेश बिंदल, आनंद शर्मा, अभिनव सिंघल, कार्यक्रम कन्वेनर पूर्व अध्यक्ष जेसीआई सेनेटर दीपांश गुप्ता, अध्यक्ष कपिल अग्रवाल, सह सचिव विपुल रजवाड़े, लेडी जेसी चेयरपर्सन शिवानी अग्रवाल, पूर्व चेयरपर्सन्स सहित बड़ी संख्या में जेसी सदस्य व लेडी जेसी उपस्थित थी। कार्यक्रम के प्रभारी उपाध्यक्ष जेसीआई सेनेटर प्रतीक अग्रवाल व कार्यक्रम संयोजक क्षितिज गोयल – सान्या गोयल थे ।

Next Post

दावा: एक वर्ष के अंदर 3 हजार से अधिक कर्मचारियों को दिलाया प्रमोशन

Fri Mar 20 , 2026
जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे मजदूर संघ के जबलपुर रेल मंडल के पदाधिकारियों ने दावा किया है कि पिछले एक साल के अंदर संघ ने मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा व वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारियों के सकारात्मक सहयोग के चलते रेल मंडल के 3000 हजार से अधिक कर्मचारियों को पदोन्नति दिलाने का […]

You May Like