
जबलपुर। सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत्
मुख्य चिकित्सा एवं स्वस्थ अधिकारी डॉ संजय मिश्रा , जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ विनोद गुप्ता, मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय जैन के निर्देशन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलखाडू में निर्धारित उम्र समूह की बच्चियों को गर्भाशय एवं ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीनेशन किया गया। यह वेक्सीन पूर्ण रूप से नि:शुल्क एवं सुरक्षित रहा। इस अवसर डॉ पीयूष द्विवेदी, डॉ निशिमा सिद्दीकी, दसोदा ठाकुर, अध्यक्ष ( जन आरोग्य समिति), अजय चौबे, राकेश वर्मा, वीरेंद्र पटेल, मैनुका केवट, सुषमा पारधी, रेखा पटेल सहित अन्य उपस्थित रहे।
