घोड़ाडोंगरी में मां कर्मा जयंती पर शोभायात्रा निकाली 

घोड़ाडोंगरी। साहू और राठौर समाज की आराध्य देवी, भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी की जयंती के उपलक्ष्य में घोड़ाडोंगरी में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर आनंद बौद्ध विहार समिति घोड़ाडोंगरी, अग्रवाल समाज और मालवी समाज के सदस्यों ने मिलकर शोभायात्रा का स्वागत किया।

मां कर्मा देवी 17वीं शताब्दी की एक महान भक्त थीं, जिन्होंने भगवान कृष्ण की भक्ति में अपना जीवन समर्पित किया। उनकी कथा के अनुसार, जब उनके पिता घर पर नहीं थे, तब उन्होंने भगवान को खिचड़ी का भोग लगाया। उनकी निष्कपट भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान कृष्ण ने स्वयं प्रकट होकर उनका भोग स्वीकार किया। इस घटना के कारण मां कर्मा देवी को ‘भक्त शिरोमणि’ की उपाधि मिली।

 

Next Post

नगरपालिका की बिजली कटी बदले में नपा अध्यक्ष ने बिजली कंपनी के ऑफिस की तार फेंसिंग उखाड़ी 

Thu Mar 27 , 2025
मुलताई।नगरपालिका पर बिजली कंपनी का करीब 38 लाख रुपए बकाया है। जिस पर बिजली कंपनी द्वारा नगरपालिका को पत्र लिखकर बिजली बिल जमा करने के लिए कहा गया था। बिजली बिल जमा नही होने पर जलप्रदाय एवं नगरपालिका की बिजली काटने की चेतावनी दी थी। जिस पर नगरपालिका द्वारा बुधवार […]

You May Like