9 जून को “दक्षिण दर्शन यात्रा” के लिए जाएगी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन, RKMP में रुकेगी

भोपाल।रेल यात्रियों को नई-नई पर्यटक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में रेलवे निरंतर अग्रसर है. इसी क्रम में, भारतीय रेलवे कैटरिंग एवं टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) द्वारा संचालित भारत गौरव पर्यटक ट्रेन 09 जून को इंदौर से “दक्षिण दर्शन यात्रा” के लिए रवाना होगी. यह ट्रेन मप्र के इंदौर, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति, इटारसी, बैतूल और नागपुर स्टेशनों से होते हुए गंतव्य को जाएगी, जहाँ से यात्री इस ट्रेन पर सवार हो सकेंगे. भोपाल मंडल के यात्रियों को इस यात्रा का सीधा लाभ प्राप्त होगा.

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि इस ट्रेन के माध्यम से तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी एवं त्रिवेन्द्रम जैसे दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ और पर्यटन स्थलों का भव्य दर्शन कराया जाएगा. यात्रा कुल 09 रातों/10 दिनों की होगी. इस सुविधा से जुड़ने के लिए यात्रा के लिए किराया ₹18,000 प्रति व्यक्ति (स्लीपर – इकॉनॉमी श्रेणी) ₹29,500 प्रति व्यक्ति (3AC – स्टैण्डर्ड श्रेणी) ₹38,500 प्रति व्यक्ति (2AC – कम्फर्ट श्रेणी) निर्धारित किया गया है.

इस सर्वसमावेशी पैकेज में आरामदायक एलएचबी रेक वाली रेल यात्रा, ऑनबोर्ड एवं ऑफबोर्ड शाकाहारी भोजन, वातानुकूलित बसों द्वारा स्थानीय दर्शन, होटल में ठहराव, टूर एस्कॉर्ट्स, यात्रा बीमा, ऑनबोर्ड हाउसकीपिंग एवं सुरक्षा व्यवस्था शामिल है. इच्छुक यात्री इस टूर की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर ऑनलाइन या अधिकृत एजेंट्स के माध्यम से कर सकते हैं. यात्रियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है कि वे बिना लंबी दूरी तय किए ही अपने नजदीकी स्टेशन से इस ऐतिहासिक धार्मिक यात्रा का हिस्सा बन सकें.

 

Next Post

डबल डेकर फ्लाई ओवर ब्रिज की 32 गर्डर में से 4 डालीं

Thu Apr 24 , 2025
इंदौर:  आईडीए द्वारा निर्माणाधीन लवकुश चौराहा ब्रिज पर गर्डर लांच होना शुरू हो गई है. आज 4 गर्डर लांच की गई और कुल 32 गर्डर डाली जाएगी. 4 गर्डर कल डाली जाएगी. उक्त ब्रिज में 40 मीटर चौड़े स्पान में दो अलग अलग ब्लॉक 16-16 गर्डर डाली जाएगी.लव कुश चौराहे […]

You May Like