डबल डेकर फ्लाई ओवर ब्रिज की 32 गर्डर में से 4 डालीं


इंदौर:  आईडीए द्वारा निर्माणाधीन लवकुश चौराहा ब्रिज पर गर्डर लांच होना शुरू हो गई है. आज 4 गर्डर लांच की गई और कुल 32 गर्डर डाली जाएगी. 4 गर्डर कल डाली जाएगी. उक्त ब्रिज में 40 मीटर चौड़े स्पान में दो अलग अलग ब्लॉक 16-16 गर्डर डाली जाएगी.लव कुश चौराहे पर आईडीए बाणगंगा से उज्जैन रोड पर डेढ़ किलोमीटर लंबा ब्रिज बना रहा है.

यह शहर का पहला डबल डेकर ब्रिज होगा, जिसमें नीचे से मैट्रो और मेट्रो के नीचे से आईडीए का एमआर 10 सड़क से सुपर कॉरिडोर जाने वाला ब्रिज है. आईडीए द्वारा 147 करोड़ की लागत से लवकुश चौराहा पर 6 लेन ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है. उक्त ब्रिज दिसंबर में पूरा करने का लक्ष्य आईडीए ने रखा है. ब्रिज का निर्माण अहमदाबाद की विजय मिस्त्री कंस्ट्रक्शन कंपनी कर रही है.

आज उक्त ब्रिज के बाणगंगा तरफ वाले 40 चौड़े स्पान में 4 गर्डर डाली जा चुकी है. 4 गर्डर कल डाली जाएगी. एक तरफ 16 गर्डर और दूसरी तरफ यानि अरबिंदो हॉस्पिटल तरफ 16 गर्डर डाली जाएगी। कुल 32 गर्डर दो सेक्शन में डालेगी.32 गर्डर डालने के बाद अंत में मैट्रो के उपर वाले सेक्शन में को-स्टिंग गर्डर डाली जाएगी. मैट्रो का स्पान 65 मीटर चौड़ा है और उस पर 65 मीटर लंबी गर्डर डाली जाएगी. यह काम अगले तीन महीनों में आईडीए द्वारा पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

Next Post

मुस्लिम समुदाय ने अग्रि पीडि़तों की सहायता के लिए बढ़ाये हाँथ

Thu Apr 24 , 2025
भैरुंदा। विगत दिनों नगर के मुख्य जेपी मार्केट में स्थित तीन दुकान में आग लग गई थी. इस आगजनी में तीन दुकान जलकर पूरी तरह से खाक हो गई. आसपास के क्षेत्रों से दमकल वाहन बुलाकर आग पर काबू पाया गया. नगर में हुई इस आगजनी को लेकर हर कोई […]

You May Like