ग्राम विला चोरी के पाँच आरोपी गिरफ्तार, आभूषण,गाड़ी और हथियार जब्त

छतरपुर। थाना राजनगर पुलिस ने ग्राम विला में हुई चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से सोने-चांदी के आभूषण कीमत करीब ₹75,000 और घटना में प्रयुक्त चारपहिया वाहन बरामद किया है।

गौरतलब है कि जुलाई माह में ग्राम विला में चोरी की घटना दर्ज हुई थी। इसी कड़ी में पहले थाना बमीठा क्षेत्र की कई वारदातों का खुलासा किया गया था, जिसमें अंतर्राज्यीय चोरी गिरोह के सदस्यों से करीब ₹22 लाख की संपत्ति और अवैध हथियार बरामद किए गए थे।

गिरफ्तार आरोपियों में इदरीश खान, सुभाष तिवारी, चेनू कुशवाहा, केशु कुशवाहा और ओम चौहान शामिल हैं। ये आरोपी लूट, चोरी, हत्या के प्रयास और अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर अपराधों में पहले भी लिप्त पाए गए हैं। इनमें इदरीश पर 21, चेनू पर 14, सुभाष पर 7 और केशु पर 11 से अधिक मामले दर्ज हैं।

कार्रवाई एसडीओपी खजुराहो मनमोहन सिंह बघेल और थाना प्रभारी परसराम डावर के नेतृत्व में की गई। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ विवेचना जारी है।

 

Next Post

सात सौ CCTV फुटेज खंगालकर पुलिस ने खोला हत्या का राज, तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue Aug 19 , 2025
इंदौर: चंदन नगर क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल का पुलिस ने महज कुछ ही दिनों में पर्दाफाश कर दिया. पेशेवर अंदाज और सतर्कता से की गई कार्रवाई में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने मौज-मस्ती के लिए रुपए जुटाने की नीयत से लूट की योजना बनाई […]

You May Like