सटोरिया आज़ाद खान के परिवार पर शिकंजा: पार्षद भाई व ड्राइवर पर एफआईआर वापस लेने के लिए धमकाने का आरोप

अशोकनगर। जिले में सटोरिया किंग के नाम से चर्चित आज़ाद खान के परिवार की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। कुछ दिन पहले आज़ाद खान की मां के नाम से दर्ज फार्म हाउस पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के तहत बुलडोजर चला था। अब इसी कड़ी में आज़ाद खान के पार्षद भाई और उसके ड्राइवर के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, यह एफआईआर आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दर्ज केस को वापस लेने के लिए मृतकों के परिजनों पर दबाव बनाने, डराने-धमकाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में की गई है।

उल्लेखनीय है कि बीते माह सोनी समाज के दो भाई नंदकिशोर सोनी और रामेश्वर सोनी ने रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पूर्व उन्होंने साक्ष्य भी छोड़े थे। मामले की गहन जांच के बाद पुलिस ने सटोरिया आज़ाद खान के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

इसी प्रकरण में आरोप है कि पार्षद राशिद खान उर्फ चिन्ना और उसका ड्राइवर शानू खान मृतकों के परिजनों के पास पहुंचे और उन्हें धमकाते हुए एफआईआर वापस लेने का दबाव बनाया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जांच की और बीती रात पार्षद राशिद खान चिन्ना व उसके ड्राइवर शानू खान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Next Post

शासकीय माध्यमिक शाला सत्ती में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, छात्रों ने दिखाया नवाचार का हुनर

Thu Dec 25 , 2025
सलामतपुर। रायसेन जिले के सांची विकासखंड के शासकीय माध्यमिक शाला सत्ती में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों ने विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं गणित विषयों पर आधारित आकर्षक व ज्ञानवर्धक मॉडल प्रस्तुत किए। यह प्रदर्शनी शान अभियान के अंतर्गत आयोजित की […]

You May Like