
नयी दिल्ली 22 अगस्त (वार्ता) विदेश मंत्री एस जयशंकर रविवार को रूस की दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर जायेंगे जहां वह भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की बैठक में हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि श्री जयशंकर रूस के फर्स्ट डिप्टी प्राइम मिनिस्टर डेनिस मंटुरोव के निमंत्रण पर रूस की आधिकारिक यात्रा पर जा रहे हैं। वह व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग के 27वें सत्र की सह-अध्यक्षता की जा सके।
यात्रा के दौरान, विदेश मंत्री रूसी संघ के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से भी मुलाकात करेंगे और क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। अपने रूसी समकक्ष के साथ वह द्विपक्षीय मुद्दों और अंतरराष्ट्रीय स्थिति पर चर्चा करेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच बढ़ते आर्थिक संबंधों और ऊर्जा सहयोग को नयी गति देना है। विदेश मंत्री की इस यात्रा से दोनों देशों के संबंध और प्रगाढ़ होंगे।
