फौजी होटल के पास कार रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों पर मामला दर्ज

सिंगरौली। नवानगर थाना क्षेत्र में कार सवार युवक के साथ रास्ता रोककर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता शेरबहादुर कुशवाहा, निवासी नवानगर, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 8 अक्टूबर 2026 को करीब दोपहर 2:30 बजे अपनी कार से घर जा रहा था। होटल नवानगर के पास पहुंचने पर उसने पीछे आ रही एक कार को देखा, जिसमें कुछ लोग सवार थे।

शिकायत के अनुसार, आरोपितों ने उसकी कार को सामने लाकर रोक दिया। इसके बाद कार से तीन-चार लोग उतरे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपितों ने जान से खत्म करने की धमकी भी दी। इसी दौरान उसके भाई सुनील कुशवाहा ने बीच-बचाव किया।

मारपीट में शिकायतकर्ता के पीठ एवं बाएं तरफ तथा शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आने की बात रिपोर्ट में दर्ज है। शिकायत के आधार पर नवानगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार प्रकरण में धारा 126(2), 296, 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। जांच अधिकारी जितेंद्र सेंगर, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक क्रमांक 426 को बनाया गया है। पुलिस मामले में आरोपों की जांच कर रही है।

Next Post

चीनी, चावल, दालों में तेजी, गेहूं और खाद्य तेलों के भाव टूटे

Thu Oct 8 , 2026
नयी दिल्ली, 08 अक्टूबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में गुरुवार को चीनी की औसत कीमत बढ़ गई। चीनी के साथ चावल और दालों के दाम भी बढ़े। गेहूं और खाद्य तेलों में नरमी रही। मीठे के थोक बाजार में चीनी की औसत कीमत सात रुपये बढ़कर 5,115 रुपये प्रति […]

You May Like