इंदौर: भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक छात्रा से मोटरसाइकिल सवार युवक द्वारा अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है. फरियादी ने बताया कि वह विष्णुपुरी से डीएवीवी कॉलेज जा रही थी. जैसे ही वह कैंपस में प्रवेश कर रही थी, सफेद अपाचे बाइक नम्बर एमपी 09 एके 3196 सवार युवक ने पहले समय पूछने का बहाना किया.
और फिर अश्लील हरकत करते हुए आपत्तिजनक कमेंट्स किए. छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी मौके से बाइक लेकर भाग निकला. शिकायत पर भंवरकुआं पुलिस ने आरोपी हरिओम बिरला निवासी कुशवाह का बगीचा, के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.
