रुपये में 36 पैसे की उछाल

मुंबई 21 मार्च (वार्ता) दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में तेजी रहने के बावजूद स्थानीय स्तर पर तेल आयातकों एवं बैंकरों की बिकवाली की बदौलत आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 36 पैसे की मजबूती के साथ 86.00 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 86.36 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।

शुरुआती कारोबार में रुपया 11 पैसे की बढ़त लेकर 86.25 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान डॉलर की बिकवाली होने से 85.92 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं, लिवाली के दबाव में यह 86.30 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में पिछले दिवस के 86.36 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में 36 पैसे की मजबूती के साथ 86.00 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

 

Next Post

आपदा चेतावनी, आपातकालीन अनुप्रयोगों के लिए एआई-संचालित चैटबॉट

Fri Mar 21 , 2025
नयी दिल्ली 21 मार्च (वार्ता) दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास केंद्र, सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (सी-डॉट) ने “आपदा पूर्व चेतावनी और आपातकालीन संचार में ग्राहक सहायता के लिए जनरेटिव एआई-संवर्धित चैटबॉट” के विकास के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (आईआईटी दिल्ली) के साथ समझौता किया है। यह पहल स्वचालित और […]

You May Like

मनोरंजन