आठ माह के मासूम ने बैलून निगला, हो गई मौत

शिवपुरी: शहर में 8 माह के एक मासूम बालक की सांस नली में बैलून फंसने से मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब बच्चे ने खेलते-खेलते एक गुब्बारा निगल लिया। सांस लेने में दिक्कत होने और समय पर सही इलाज नहीं मिलने से बच्चे की मौत हो गई। नया बस स्टैंड क्षेत्र में रहने वाले संजय सोनी के छोटे बेटे 8 माह के बेटे धनु सोनी ने खेल-खेल में एक गुब्बारा निगल लिया। परिजन तुरंत उसे लेकर दो निजी अस्पतालों में पहुंचे, लेकिन वहां उसे सही इलाज नहीं मिला।

इसके बाद वह बच्चे को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू किया। उन्होंने बच्चे की सांस नली से फंसे गुब्बारे को निकाल लिया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। लंबे समय तक ऑक्सीजन नहीं मिलने के कारण बच्चे की मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. डी. परमहंस ने बताया कि बच्चे को काफी देर से लाया गया था। अगर उसे समय पर लाया जाता, तो उसकी जान बचाई जा सकती थी।

Next Post

तहव्वुर राणा अमेरिका से प्रत्यर्पित

Wed Apr 9 , 2025
नयी दिल्ली, 09 अप्रैल (वार्ता) वर्ष 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के एक प्रमुख सूत्रधार पाकिस्तानी मूल के तहव्वुर राणा को आखिरकार अमेरिका से प्रत्यर्पित कर दिया गया है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार तहव्वुर राणा को एक विशेष विमान से प्रत्यर्पित किया गया है और बुधवार देर रात तक […]

You May Like