प्रॉपर्टी व्यवसायी पर गोलियां चलाने वालों में एक आरोपी गिरफ्तार

इंदौर: महालक्ष्मी नगर में प्रॉपर्टी व्यवसायी पर गोली चलाने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मामले में फरार मुख्य आरोपी और उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है.थाना प्रभारी तारेश कुमार सोनी ने बताया कि 50 वर्षीय फरियादी मनोज नागर अपने ऑफिस से घर लौट रहे थे, तभी अपोलो डीबी के रास्ते से एक सफेद कार ने उनकी फॉर्च्यूनर से टक्कर मारी.

कार से उतरकर आरोपियों ने मनोज की आंखों में मिर्च डालकर उनकी सुरक्षा को खतरे में डाला. इसके बाद हेलमेट पहने एक युवक ने जान से मारने की नियत से उन पर तीन गोलियाँ चलाई, जिससे उनका हाथ और पेट घायल हो गया. घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने मनोज को बाम्बे अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह और एडिशनल कमिश्नर अमित सिंह के निर्देश पर जोन-2 पुलिस उपायुक्त कुमार प्रतीक एवं सहायक पुलिस आयुक्त विजयनगर आदित्य पटले के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया.

टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर सूचना और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर 18 घंटे में 19 वर्षीय आरोपी अमन उर्फ पुष्पेन्द्र को गिरफ्तार किया. पूछताछ में उसने बताया कि मुख्य आरोपी विनय उर्फ सोनू राठौर और अन्य साथी घटना के पीछे थे. फरार आरोपी विनय उर्फ सोनू राठौर, तपेश्वरी बाग, खजराना तथा युवराज उर्फ राज बच्चा, तपेश्वरी बाग, खजराना पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है.

Next Post

जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति की बैठक जारी

Fri Sep 26 , 2025
दमोह: जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति की बैठक का आयोजन दमोह सांसद राहुल सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट सुनार सभा कक्ष में आयोजित की जा रही है. जिसमें विधायक जयंत मलैया, विधायक हटा उमा देवी खटीक, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल, कलेक्टर श्री कोचर,जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगारे, […]

You May Like

Play sound