मुनि श्री सुधा सागर महाराज की भव्य आगवानी:

शहरवासियों ने वर्षाए फूल, कलेक्टर एसपी ने की पाद प्रक्षालन

अशोकनगर :गुरुवार का दिन अशोकनगर के लिए ऐतिहासिक बन गया, यहां जैन मुनि निर्यापक सुधा सागर जी महाराज की आगवानी के लिए पूरा शहर उमड़ पड़ा ओर सभी ने 9 किलोमीटर का पद विहार कराया मुनि श्री का पावन वर्षायोग अशोकनगर में सम्पन्न होगा,मुनि श्री आगवानी के लिए पिछले कई दिनों से समाज द्वारा तैयारियां की जा रही थी और मुनि श्री का गुरुवार को नगर में प्रवेश इस आगवानी में सभी समाजों के द्वारा पुष्प वर्षा की गई वही इतना जन सैलाब था कि चारों तरफ केवल लोग ही नजर आ रहे है और कार्यक्रम स्थल पर पांव रखने तक को जगह नहीं थी मुनि श्री की 121 चांदी की थालियों से पाद प्रक्षालन किया गया जो गांधी चौराहे से होकर गंज तक किया।

गया, जिला कलेक्टर ओर एसपी ने मुनि संघ का 9 किलोमीटर तक पैदल पद विहार कराया,वही मुनि श्री पाद प्रक्षालन करने का सौभाग्य आर्यिका बैरागय मति माता जी परिवार को मिला और दूसरी ओर जिला कलेक्टर आदित्य सिंह ओर पुलिस कप्तान विनीत जैन को मिला इस मौके पर मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज ने कहा कि में सोचता था कि 2022 में ललितपुर में जो आगवानी की गई थी उसका रिकॉर्ड कोई तोड़ पाएगा कि नहीं, मगर अशोक नगर वालों ने उसे भी तोड़ दिया ओर जो आगवानी की शिल्ड ललितपुर वाले रखे थे वह चुपचाप अब उसे अशोक नगर वालों को सौंप दे,इस आगवानी में एक भी समाज वंचित नहीं रही यही हमारे भारत की संस्कृति को दर्शाता है कि एक दिगम्बर साधु की आगवानी जब सभी समाजे मिलकर आती है ज्ञात रहे कि मुनि श्री मंगल चातुर्मास अशोकनगर में होने जा था है जिसके चलते मुनि संघ का मंगल विहार कई दिनों से राधौगढ़ पंचकल्याण के बाद चल रहा था इस आगवानी में 50 हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए ।

Next Post

गुजरात में ‘चंदा दो-धंधा लो’ का सिस्टम, इसलिए टूट रहे हैं पुल : कांग्रेस

Thu Jul 10 , 2025
नयी दिल्ली, 10 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस ने गुजरात में मोरबी पुल ढ़हने से कई लोगों के मारे जाने की घटना को अत्यंत चिंताजनक बताते हुए कहा है कि राज्य में चरम भ्रष्टाचार के बीच वहां ‘चंदा दो-धंधा लो’ की व्यवस्था चल रही है और अधिकारी लापरवाह हो गये हैं इसलिए […]

You May Like