सतना मंडी में फिर शुरू हुई ब्रिक्री हड़ताल खत्म, बोली के माध्यम से बिका किसानों का अनाज

सतना: स्थानीय कृषि उपज मंडी में व्यापारियों की सांकेतिक हड़ताल समाप्त होने के बाद बुधवार से अनाज की बोली दोबारा शुरू हो गई है। मंडी खुलते ही सुबह से ही बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज लेकर पहुंचे, जिसके बाद दिनभर सुचारू रूप से खरीद-फरोख्त का काम चला।

कृषि उपज मंडी में बुधवार सुबह से ही चहल-पहल लौट आई। मंगलवार को मंडी में बोली पूरी तरह बंद थी, जिसकी वजह से कई किसान परेशान थे। कुछ किसान मंगलवार को ही अपना अनाज बेचने मंडी प्रांगण पहुंच चुके थे और रातभर इंतजार कर रहे थे। बुधवार सुबह जैसे ही मंडी खुली, व्यापारियों ने अनाज की बोली लगाना शुरू कर दिया। दिनभर चली इस प्रक्रिया से किसानों ने राहत की सांस ली और उनकी उपज सही दामों पर बिकी।

किसानों का नुकसान हमारा उद्देश्य नहीं

इस पूरे मामले पर गल्ला तिलहन व्यापारी संघ, सतना के मंत्री अजय कुमार बंसल ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि गल्ला तिलहन व्यापारी संघ की ओर से यह केवल एक सांकेतिक हड़ताल थी, ताकि राज्य शासन उनकी मांगों पर ध्यान दे और उचित निर्णय ले। हमारा उद्देश्य कभी भी किसानों को नुकसान पहुंचाना या उन्हें परेशान करना नहीं होता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए, बुधवार से मंडी में अनाज की बोली दोबारा सामान्य रूप से शुरू कर दी गई, ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने में कोई असुविधा न हो।

Next Post

विवि ने पीजी चौथे सेमेस्टर की बदली परीक्षा तारीख

Thu Jun 25 , 2026
सतना: अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय ने सत्र जून 2026 के अंतर्गत होने वाली स्नातकोत्तर (पीजी) चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाओं को लेकर एक महत्वपूर्ण संशोधित अधिसूचना जारी की है।विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, सेमेस्टर पद्धति परीक्षा जून 2026 के तहत एमए, एमएचएससी, एमएससी, एमकॉम, एमएसडब्ल्यू, एमबीए और एलएलएम […]

You May Like