सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाये चार विकेट पर 235 रन

हैदराबाद, 06 मई (वार्ता) हाइनरिक क्लासन (69), इशान किशन (55), ट्रेविस हेड (38) और अभिषेक शर्मा ( 35) की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने बुधवार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 49वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ चार विकेट पर 235 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

आज यहां पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की सलामी जोड़ी ने आतिशी शुरुआत करते हुए पहले विकेट लिए 54 रन जोड़े। चौथे ओवर में लॉकी फ़र्ग्युसन ने अभिषेक शर्मा को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। अभिषेक शर्मा ने 13 गेंदों मे दो चौके और चार छक्के लगाते हुए (35) रन बनाये। इसके बाद सातवें ओवर में यजुवेंद्र चहल ने ट्रेविस हेड को अपना शिकार बना लिया। ट्रेविस हेड ने 19 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए (38) रन बनाये। इसके बाद कर रहे इशान किशन और हाइनरिक क्लासन के पंजाब के खिलाडियों खराब प्रदर्शन देखने को मिला और उन्होंने कई कैच छोड़े।

15वें ओवर में अर्शदीप सिंह ने इशान किशन को आउट किया। इशान किशन ने 32 गेंदों में दो चौके और चार छक्के उड़ाते हुए 55 रनों की पारी खेली। सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 235 रनों का स्कोर खड़ा। पारी की आखिरी गेंद पर हाइनरिक क्लासन कैच आउट हुये। क्लासन ने 43 गेंदों में तीन चौके और चार छक्कों की मदद से 69 रनों की पारी खेली। नीतीश कुमार रेड्डी ने 13 गेंदों में दो चौके और दो छक्के लगाते हुए नाबाद 29 रन बनाये।

पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप सिंह, लॉकी फ़र्ग्युसन, विजयकुमार वैशाक और यजुवेंद्र चहल ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

Next Post

शासकीय बालगृह की ग्रिल तोडक़र भागे 3 नाबालिग 

Wed May 6 , 2026
उज्जैन। देवास रोड स्थित नागझिरी शासकीय बालगृह से एक बार फिर तीन बच्चों के फरार होने का मामला सामने आया है। बच्चे बाथरूम की ग्रिल तोडक़र भागे हैं। नागझिरी थाना पुलिस द्वारा बच्चों की तलाश की जा रही है। नागझिरी थाना पुलिस ने बताया कि रात में बालगृह से तीन […]

You May Like