शासकीय बालगृह की ग्रिल तोडक़र भागे 3 नाबालिग 

उज्जैन। देवास रोड स्थित नागझिरी शासकीय बालगृह से एक बार फिर तीन बच्चों के फरार होने का मामला सामने आया है। बच्चे बाथरूम की ग्रिल तोडक़र भागे हैं। नागझिरी थाना पुलिस द्वारा बच्चों की तलाश की जा रही है।

नागझिरी थाना पुलिस ने बताया कि रात में बालगृह से तीन बच्चों के बाथरूम की ग्रिल तोडक़र भागने का मामला मंगलवार देर शाम सामने आया। बालगृह के अधिकारियों की शिकायत पर बच्चों की तलाश शुरू की गई है। भागने वाले बच्चों में 11 साल और 13 साल के दो भाई हैं जो नागदा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वहीं तीसरा बालक शाजापुर का रहने वाला है। बालगृह में बच्चों की गिनती की गई, तो तीन बच्चे कम पाए गए। इसके बाद स्टाफ में हडक़ंप मच गया। तुरंत पूरे इलाके में बच्चों की तलाश शुरू की गई। लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के अनुसार शाजापुर का बच्चा एक सप्ताह पहले ही लाया गया था। वहीं नागदा के दोनों भाई 6 माह से बाल गृह में थे। पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और शहर के अन्य संभावित स्थानों पर सर्चिंग अभियान चलाया, लेकिन बच्चों का पता नहीं चल पाया।

 

बाल गृह से पूर्व में भी भाग चुके हैं बच्चे

 

बालगृह से बच्चों के भागने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले 20 जनवरी को भी दो नाबालिग बच्चे बाथरूम की ग्रिल और वेंटिलेशन तोडक़र भाग गए थे। अब तक उनका भी पता नहीं लग पाया है। नवंबर 2023 में भी बालगृह से तीन नाबालिग बच्चे कमरे की ग्रिल तोडक़र भाग गए थे। इनमें एक बच्चा मुंबई और दो राजस्थान के बताए थे। वे भी अब तक लापता हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं ने बालगृह की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

Next Post

घर के छत में सो रही किशोरी का अपहरण कर गैंग रेप, एक गिरफ्तार,दो फरार

Wed May 6 , 2026
​ सीधी । घर के छत में रात को सो रही किशोरी का अपहरण कर गैंग रेप करने का मामला सामने आया है। मानवता को शर्मसार कर देने वाली इस वारदात के सामने आने पर कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो फरार है। आरोपियों ने […]

You May Like