श्री कृष्णा यूनिवर्सिटी के दो छात्रों का ISRO इंटर्नशिप के लिए चयन

छतरपुर। चौका गांव स्थित श्री कृष्णा विश्वविद्यालय ने एक और उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस अभियांत्रिकी विभाग के दो मेधावी छात्र आयुष और अथर्व का चयन प्रतिष्ठित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में इंटर्नशिप के लिए हुआ है।

दोनों छात्र 22 सप्ताह की इस इंटर्नशिप के दौरान अंतरिक्ष अनुसंधान और तकनीकी परियोजनाओं पर कार्य करेंगे। यह अवसर छात्रों के करियर को नई दिशा देने वाला साबित होगा।

विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. बृजेंद्र सिंह गौतम ने इस उपलब्धि पर दोनों छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल छात्रों के परिश्रम का परिणाम है, बल्कि विश्वविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का भी प्रमाण है।

छात्रों के चयन से विश्वविद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। प्राध्यापकों और सहपाठियों ने भी आयुष और अथर्व को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएँ दी हैं।

Next Post

7 दिन का अल्टीमेटम पूरा होने के बाद पार्षदों को लेकर निगम कमिश्नरी पहुंचे विधायक

Tue Aug 26 , 2025
ग्वालियर। ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार आज सोमवार दोपहर अपने क्षेत्र के विभिन्न वार्डों के पार्षदों के साथ नगर निगम आयुक्त कार्यालय पहुंचे। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जनसमस्याओं को लेकर उनके द्वारा निगम प्रशासन को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम पूरा हो चुका […]

You May Like