दमोह: जिले में पेट्रोल पंपों पर अनियमितताओं की लगातार शिकायतें मिलने के बाद कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देश पर प्रशासन ने चेकिंग अभियान शुरू किया है।कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम सौरभ गंधर्व, खाद्य आपूर्ति विभाग से आदित्य दहिया, राजस्व निरीक्षक अभिषेक जैन सहित टीम ने शहर के अस्पताल चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया।टीम ने पंप पर डिजल और पेट्रोल की मात्रा को मीटर से चेक किया।
जांच के दौरान पेट्रोल पंप संचालक शिवांजय जैन मौके पर मौजूद रहे।प्रशासन ने पंप पर माप-तौल, रेट लिस्ट और अन्य दस्तावेजों की भी जांच की। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर लगातार इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि उपभोक्ताओं को सही मात्रा में ईंधन मिल सके।
