नामीबिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

नयी दिल्ली 12 फरवरी (वार्ता) नामीबिया ने गुरुवार को टॉस जीतकर भारत के खिलाफ टी-20 विश्वकप के 18वें मुकाबले में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

आज यहां नामीबिया के कप्तान जेरार्ड इरास्मस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद इरास्मस ने कहा कि विकेट फ्लैट नजर आ रही है और उन्होंने ओस की संभावना देखते हुए बाद में बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि टीम में दो बदलाव है, शिकोंगो एकादश में शामिल हैं।इरास्मस ने कहा कि उनके एकादश में एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज को शामिल किया गया है।

वहीं भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि वह भी पहले बल्लेबाजी करने की ही सोच रहे थे और जब तक उनकी टीम मुकाबले जीत रही है तब तक टॉस हारने का उन्हें गम नहीं है। सूर्यकुमार ने कहा कि विकेट अच्छी लग रही है और उनके बल्लेबाज दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। उन्होंने कहा कि टीम में दो बदलाव हैं – अभिषेक शर्मा और मोहम्मद सिराज बाहर हैं और संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है। उन्होंने कहा कि अभी अभिषेक को फिट होने में समय लगेगा।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

भारत (एकादश):- संजू सैमसन, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।

नामीबिया (एकादश):- लॉरेन स्टीनकाम्प, जैन फ्राइलिंक, जैन निकोल लॉफ्टी-इटोन, जेरार्ड इरास्मस (कप्तान), जे जे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), रुबेन ट्रंपल मैन, मलान क्रूगर, बेर्नार्ड स्कॉट्ज, बेन शिकोंगो और मैक्स हिंगो।

 

 

 

Next Post

मुझे निर्देश न दें, भाषा का सही इस्तेमाल करें- सिलावट

Thu Feb 12 , 2026
ग्वालियर। जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट गुरुवार को मुरार सर्किट हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेने पहुंचे। यहां मीडिया से बातचीत में सिंधिया के दौरे से जुड़े सवाल पर सिलावट भडक़ गए। प्रभारी मंत्री सिलावट ने कहा कि उन्हें निर्देश न दें और भाषा का सही इस्तेमाल करें। […]

You May Like