पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से रोकना आवश्यक : शहबाज

इस्लामाबाद, 02 मार्च (वार्ता) पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को कहा कि पश्चिम एशिया में तनाव को और बढ़ने से रोकना आवश्यक है।

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, “आज मैंने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक से क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा की, जो इजरायल द्वारा ईरान पर हमले और उसके बाद की शत्रुता के कारण तनावपूर्ण हो गई है और पूरे क्षेत्र की शांति एवं सुरक्षा को खतरे में डाल रही है। मैंने ओमान द्वारा पिछले कुछ वर्षों में संवाद को बढ़ावा देने एवं तनाव को कम करने में किए गए ईमानदार प्रयासों की सराहना की है विशेष रूप से इस नाजुक समय में। हम इस बात पर सहमत हैं कि आगे तनाव को बढ़ने से रोकना और हमारे क्षेत्र में स्थायी शांति एवं स्थिरता के लिए कूटनीति मार्ग बहाल करना अत्यंत आवश्यक है।”

Next Post

नेपाल चुनाव: 5 मार्च को प्रधानमंत्री चुनने के लिए 1.9 करोड़ मतदाता डालेंगे वोट

Mon Mar 2 , 2026
नयी दिल्ली, 02 मार्च (वार्ता) नेपाल में नयी सरकार चुनने के लिए 5 मार्च को मतदान होगा जिसमें लगभग 1.9 करोड़ लोग हिस्सा लेंगे। सितंबर 2025 में युवाओं के नेतृत्व में हुए भ्रष्टाचार विरोधी प्रदर्शनों के जरिये सरकार गिराये जाने के बाद देश में प्रतिनिधि सभा के लिए यह पहला […]

You May Like

मनोरंजन