मोदी ने आषाढ़ी एकादशी की शुभकामनाएं दीं

नयी दिल्ली, 25 जुलाई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस पर्व को भक्ति और करुणा का उत्सव बताया और उम्मीद जतायी कि भगवान विट्ठल के आशीर्वाद से लोगों को हर व्यक्ति के कल्याण और गरिमा के लिए काम करने की प्रेरणा मिलेगी। श्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “आषाढ़ी एकादशी के पावन अवसर पर शुभकामनाएं। यह शुभ दिन भक्ति और करुणा के शाश्वत संदेश का प्रतीक है।

भगवान विट्ठल का आशीर्वाद खुशी, सद्भाव और समृद्धि लाये और हमें बेहतर समाज की ओर ले जाये। वह हर व्यक्ति के कल्याण और गरिमा के लिए अथक प्रयास करने तथा सेवा करने के हमारे संकल्प को मजबूत करें।” आषाढ़ी एकादशी, जिसे देवशयनी एकादशी के रूप में भी जाना जाता है, हिंदू पंचांग के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है, खासकर महाराष्ट्र और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में। यह दिन वार्षिक पंढरपुर वारी यात्रा के समापन का प्रतीक है, जिस दौरान वारकरी कहे जाने वाले लाखों श्रद्धालु भगवान विष्णु के पूजनीय स्वरूप भगवान विट्ठल की पूजा-अर्चना करने के लिए पंढरपुर स्थित श्री विट्ठल-रुक्मिणी मंदिर की पैदल यात्रा करते हैं। यह त्योहार भक्ति, निस्वार्थ सेवा और आध्यात्मिक चिंतन से जुड़ा है और इसे देशभर में धार्मिक शोभायात्राओं, भजनों और प्रार्थनाओं के साथ मनाया जाता है।

.....

Next Post

यौन दुराचार के आरोपों में अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय के मुख्य अभियोजक हटाये गये

Sat Jul 25 , 2026
संयुक्त राष्ट्र, 25 जुलाई (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आईसीसी) के मुख्य अभियोजक करीम खान को यौन दुराचार के आरोपों में पद से हटा दिया गया है। 125 सदस्य देशों वाले इस निकाय ने मतदान के जरिये उन्हें हटाया है । न्यायालय के इतिहास में यह पहला मौका है, जब किसी […]

You May Like