रिमझिम बारिश में दौड़े कलेक्टर-एसपी, दिया साइबर सुरक्षा का संदेश

पांढुरना:मध्य प्रदेश के पांढुरना में प्रदेश सरकार के गृह विभाग द्वारा चलाए जा रहे ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के तहत साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए साइबर मैराथन का आयोजन किया गया। रिमझिम बारिश के बावजूद इस आयोजन में लोगों का उत्साह देखने लायक रहा। जिला कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ, पुलिस अधीक्षक प्रकाश परिहार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनकामना प्रसाद, एसडीओपी ब्रजेश भार्गव सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने भी आम नागरिकों के साथ दौड़ लगाकर साइबर सुरक्षा का संदेश दिया।
नगर पालिका मैदान से शुरू हुई मैराथन में स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राओं, युवाओं, सामाजिक संगठनों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया। मैराथन शहर के प्रमुख मार्गों से होकर वापस मैदान पहुंची, जहां विजेता प्रतिभागियों को जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान लोगों को साइबर ठगी से बचने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए गए। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि किसी भी अज्ञात लिंक या ईमेल पर क्लिक न करें, हमेशा मजबूत पासवर्ड का इस्तेमाल करें, ओटीपी, पिन और बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें, मोबाइल और ऐप्स को समय-समय पर अपडेट रखें तथा किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या ऑनलाइन गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें।
प्रशासन ने कहा कि डिजिटल दौर में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है। इसी उद्देश्य से ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के माध्यम से लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर अपराधों से सुरक्षित रहने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है।

Next Post

आकाशीय बिजली ने ग़रीब किसान पर कहर ढहाया

Wed Jul 8 , 2026
भिंड: लहार अनुभाग के फ़र्दुआ में आकाशीय बिजली बिजली गिरने से 5 बकरियों की मौत हो गई।आकाशीय बिजली ने ग़रीब किसान पर कहर ढहाया है। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like