फायर आर्म्स के साथ दो बदमाश पकड़ाए

जबलपुर: अधारताल, गोहलपुर पुलिस ने फायर आर्म्स के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से दो पिस्टल, तीन कारतूस जब्त किए गए है।अधारताल थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे ने बताया कि अधारताल तालाब के शिव मंदिर के पास घेराबंदी कर लकी गोटिया 21 वर्ष निवासी जगदम्बा नगर महाराजपुर को पकउ़ा गया।

तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक पिस्टल, दो कारतूस जब्त किए गए । इसी प्रकार गोहलपुर थाना प्रभारी रीतेश पाण्डे ने बताया कि लेमा गार्डन मैदान पर दबिश देकर वारदात करने की फिराक में घूम रहे मोह. कादिर उर्फ सोहेल बाबा पिता मोह. सलीम अंसारी 23 वर्ष निवासी अंसारनगर को दबोचा गया । जिसके कब्जे से एक पिस्टल, एक कारतूस बरामद हुआ ।

Next Post

बजरंग दल ने आयोजित किया त्रिशूल दीक्षा संकल्प कार्यक्रम

Thu Apr 9 , 2026
ग्वालियर: बजरंग दल द्वारा ग्वालियर में त्रिशूल दीक्षा संकल्प कार्यक्रम का आयोजन छत्री मैदान में किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भागीदारी दिखाई।कार्यक्रम में मुख्य रूप से ऋषभदेव आनंद महाराज उपस्थित रहे जबकि मुख्य वक्ता के रूप में जितेंद्र सिंह पवार ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अभय […]

You May Like