
भोपाल। छोला मंदिर थाना इलाके में एक बस ने एक स्कूटी सवार दो छात्राओं को अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि गंभीररूप से घायल दूसरी छात्रा का इलाज अस्पताल में जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक नारियल खेड़ा निवासी 19 वर्षीय छात्रा माही यादव शनिवार को अपनी एक सहेली के साथ करोंद की तरफ घूमने के उद्देश्य से जा रही थी. दोनों अपनी स्कूटी पर सवार होकर जा रहे थे. इस दौरान नई मंडी गेट के सामने एक राजस्थान के नंबर की बस ने एक्टिवा सवार दोनों छात्राओं को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में माही की की मौत हो गई. माही की सहेली हादसे में गंभीररूप से चोटिल हो गई है, जिसका इलाज जारी है. पुलिस ने शव का पोस्ट मार्टम कराते हुए परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है. आरोपी बस चालक की तलाश की जा रही है. माही एक कालेज से बीकॉम की पढ़ाई कर रही थी. वह फाइनल ईयर की छात्रा थी. छोला मंदिर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.
