चक्काजाम के दौरान भाजपा और कांग्रेस नेता आपस मे भिड़े

ग्वालियर। चार शहर का नाका क्षेत्रान्तर्गत आने बाली कॉलोनियों में जल भराव को लेकर चौराहे पर जनता सहित क्रोधित महिलाओं ने चक्काजाम किया। देखते ही देखते हंगामा शुरू हो गया। कांग्रेस नेता सुनील शर्मा भी क्षेत्रीय पार्षद के साथ रोड पर बैठे और जिला प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए, वहीं भाजपा के युवा नेता रामअवतार वैस भी अपनी टीम को लेकर पहुंचे और महापौर मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच धक्कामुक्की होने लगी और विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि युवा नेता आपस मे उलझ गए और नारे लगाकर सरकारों को कोसते नजर आए ।

Next Post

जलभराव के चलते शिवपुरी लिंक रोड हाइवे पर चक्का जाम

Sat Jul 26 , 2025
ग्वालियर।शिवपुरी लिंक रोड स्थित संत श्री आशारामजी बापू आश्रम समेत आसपास की पूरी बस्ती भारी बारिश के कारण जलमग्न हो गई है। स्थानीय निवासी एवं आश्रम के साधु संत प्रशासन से लगातार गुहार लगाते रहे, किसी के कान पर जूं नहीं रेंगी।अंततः परेशान जनता ने हाइवे की सड़क पर जाम […]

You May Like