मुंबई | लोकप्रिय शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अभिरा और अरमान की शादी से पहले पोद्दार परिवार में तनाव बढ़ गया है। ब्राइडल शावर के दौरान एक ओर जहां घर में जश्न का माहौल था, वहीं अरमान की मां विद्या ने अभिरा को उसकी तीसरी शादी को लेकर सबके सामने ताना मारकर उसे अपमानित किया। इस घटना ने अभिरा को अंदर तक आहत कर दिया है और उसकी खुशियों में कड़वाहट घोल दी है।
कहानी में असली ट्विस्ट तब आता है जब शादी के दिन अरमान अचानक मंडप से गायब हो जाता है। दूल्हे को न पाकर अभिरा बुरी तरह घबरा जाती है, तभी उसे एक मैसेज मिलता है जिसमें अरमान ने उसे किसी सरप्राइज के लिए कोर्ट बुलाया है। दूल्हे की गैर-मौजूदगी ने अभिरा के साथ-साथ दर्शकों के मन में भी यह बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या अरमान और अभिरा की शादी सकुशल संपन्न हो पाएगी?
अरमान के लापता होने से परेशान अभिरा के लिए मुश्किलें तब और बढ़ गईं जब उसकी दुल्हन वाली साड़ी में आग लग गई। इस घटना को परिवार में एक बड़ा अपशकुन माना जा रहा है। हालांकि, मौके पर मौजूद तान्या ने सूझबूझ दिखाते हुए अभिरा को नई साड़ी देकर रस्मों को आगे बढ़ाया। तान्या ने स्थिति तो संभाल ली है, लेकिन वह अभी भी विद्या की बातों और साड़ी जलने की घटना से काफी चिंतित और सहमी हुई है।

