आईसीयू के एसी बंद, गर्मी में उबल रहे मरीज

ग्वालियर: जिला अस्पताल की बदहाली का एक और मामला सामने आया है। अस्पताल की ऊपरी मंजिल पर स्थित आईसीयू वार्ड में लगे सभी एसी बंद पड़े हैं, जिससे वहां भर्ती गंभीर मरीज भीषण गर्मी और उमस में बेहाल हैं।
जानकारी के अनुसार आईसीयू में 2 कक्ष हैं जिनमें कुल 24 बेड हैं। गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों को यहां भर्ती किया जाता है। मरीजों की सुविधा के लिए एक कक्ष में 6 कैसेट एसी लगाए गए हैं, लेकिन प्रबंधन ने इस समय सभी एसी बंद करा रखे हैं।

बताया जा रहा है कि एसी चलने से आईसीयू वार्ड में पानी टपकने लगता था। कुछ समय पहले भर्ती मरीजों ने इसकी शिकायत की थी। शिकायत मिलने के बाद समस्या का तकनीकी समाधान निकालने के बजाय प्रबंधन ने एसी ही बंद कर दिए। अब पानी तो नहीं टपक रहा, लेकिन बंद एसी के कारण मरीजों की हालत और खराब हो रही है। मरीज अपनी परेशानी कह भी नहीं पा रहे, क्योंकि सुनने वाला कोई नहीं है।

इनका कहना है..
एसी क्यों बंद हैं और पानी टपकने की शिकायत कब की गई थी, इसकी जानकारी ली जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि मरीजों को किसी भी हालत में परेशान नहीं होने दिया जाएगा।

डॉ. सीमा जयसवाल
सिविल सर्जन

Next Post

20 नंम्बर से ग्वालियर सहित कई रूटों की ट्रेन प्रभावित

Tue Aug 25 , 2026
ग्वालियर:उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल में वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन पर बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर कार्य शुरू होने जा रहा है। धौलपुर-बीना रेलखंड पर स्थित प्लेटफॉर्म संख्या 01 पर गिट्टी रहित ट्रैक के निर्माण के कारण 20 नवंबर से 29 दिसंबर 2026 तक कुल 40 दिनों तक ट्रेनों के संचालन में […]

You May Like