20 नंम्बर से ग्वालियर सहित कई रूटों की ट्रेन प्रभावित

ग्वालियर:उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल में वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन पर बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर कार्य शुरू होने जा रहा है। धौलपुर-बीना रेलखंड पर स्थित प्लेटफॉर्म संख्या 01 पर गिट्टी रहित ट्रैक के निर्माण के कारण 20 नवंबर से 29 दिसंबर 2026 तक कुल 40 दिनों तक ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है।रेलवे प्रशासन के अनुसार इस अवधि में यात्री ट्रेनों को सुचारू रखने के लिए निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, शॉर्ट टर्मिनेशन, नियंत्रण और पुनर्निर्धारण जैसे कदम उठाए गए हैं।
चार जोड़ी ट्रेनें निरस्त
इस ब्लॉक के चलते चार साप्ताहिक ट्रेनें पूरी तरह निरस्त रहेंगी। इसमें 05073/05074 क्रांतिवीर सांगोली रायन्ना बेंगलुरु-लालकुआं, 07075/07076 हैदराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस शामिल हैं। प्रत्येक ट्रेन के 6-6 ट्रिप निरस्त किए गए हैं।
17 ट्रेनों का बदलेगा रूट
सबसे अधिक असर मार्ग परिवर्तन पर पड़ेगा। 17 ट्रेनों को झांसी के बजाय वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा।
कानपुर-बीना-इटारसी मार्ग की प्रमुख ट्रेनें जैसे 12174 उद्योग नगरी, 12108 सीतापुर-LTT, 22583 छपरा-LTT अंत्योदय, 12590 चारलापल्ली-गोरखपुर और 11407 पुणे-लखनऊ अब कानपुर से हमीरपुर रोड, ओहन, जबलपुर होकर इटारसी जाएंगी।
इसी तरह 12410/12406 गोंडवाना एक्सप्रेस मथुरा से बयाना-सोगरिया-रुठियाई होकर बीना जाएगी। ग्वालियर-बीना सेक्शन की ट्रेनें 14622 फिरोजपुर-नांदेड़, 14314 बरेली-LTT और 14320 बरेली-इंदौर गुना-रुठियाई मार्ग से चलेंगी। 11123/11124 ग्वालियर-बरौनी मेल इटावा होकर तथा 22129/22130 तुलसी एक्सप्रेस खजुराहो होकर चलेगी।

शॉर्ट टर्मिनेट होंगी चार ट्रेनें
19665/19666 खजुराहो-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस 40 दिनों तक दतिया स्टेशन पर ही समाप्त और प्रारंभ होगी। वहीं 12279/12280 ताज एक्सप्रेस ग्वालियर में शॉर्ट टर्मिनेट होगी।
दो ट्रेनें 60 मिनट नियंत्रित, एक 30 मिनट लेट
बांद्रा टर्मिनस-झांसी की 22196 और 02200 को 60 मिनट तक नियंत्रित कर चलाया जाएगा। जबकि 11109 झांसी-लखनऊ इंटरसिटी झांसी से 30 मिनट देरी से रवाना होगी।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले एनटीईएस, रेल मदद और स्टेशन पूछताछ से ट्रेन की स्थिति अवश्य देख लें।

Next Post

वीर सैनिक कल्याण संगठन द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित

Tue Aug 25 , 2026
ग्वालियर:मानव सेवा एवं जनकल्याण के उद्देश्य से वीर सैनिक कल्याण संगठन ग्वालियर द्वारा आज विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। संगठन के अध्यक्ष राम अवतार सिंह परमार के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में संगठन के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रक्तदान किया।शिविर में […]

You May Like