जबलपुर: साहब..क्षेत्र में नकली किन्नर घूम रहे और अवैध वसूली कर रहे है। विरोध करने पर मारपीट करने के साथ प्रताडि़त करते है। थान में शिकायत करते है तो पुलिस भी कार्रवाई नहीं करती है। यह शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर की गई।
शिकायतकर्ता गजराबाई किन्नर, साक्षी बाई किन्नर निवासी सिलोंड़ी मझगवां ने बताया कि अंजली खटीक, शहंशाह निवासी गोसलपुर आए दिन मारपीट करते है प्रताडि़त कर परेशान कर रहे है। नकली किन्नर बनकर अवैध वसूली करते है। झूठे केस में फंसाने की धमकी देते है। थाने में अनेक बार शिकायत कर चुके है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई है।
