रेलवे ट्रैक पर घायल मिला युवक, पुलिस जांच में जुटी

नरसिंहपुर : जिले के श्रीधाम रेलवे स्टेशन स्थित बरोदा फाटक के पास देर रात एक युवक चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक के दोनों पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घायल ने अपनी पहचान अभिलाष मरावी के रूप में बताई है, जो बालाघाट जिले के नाता भाटा गांव का निवासी है।

सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और प्राथमिक सहायता देने के बाद घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोटेगांव में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक ट्रेन से कैसे गिरा या किन परिस्थितियों में हादसा हुआ। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के साथ-साथ सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

Next Post

जबलपुर पुलिस का 5 घंटे का मेगा कॉम्बिंग ऑपरेशन

Sun Jul 19 , 2026
  जबलपुर: पुलिस ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में पांच घंटे तक व्यापक कॉम्बिंग गश्त चलाकर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान 210 वारंट तामील किए गए, 9 बदमाशों से 51 चाकू जब्त किए गए और 3 तस्करों के कब्जे से करीब 8 किलो 765 ग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके […]

You May Like