बीसीबी केन्द्रीय अनुबंध में तस्कीन, मुशफिकुर का डिमोशन, ए प्लस में नहीं मिली किसी खिलाड़ी को जगह

ढाका, 20 फरवरी (वार्ता) बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने राष्ट्रीय पुरुष क्रिकेटरों के लिए 2026 के केन्द्रीय अनुबंध में तस्कीन अहमद और मुशफिकुर रहीम को निचले ग्रेड में डिमोट कर दिया है। तस्कीन 2025 में ए -प्लस वर्ग में अकेले खिलाड़ी थे। लेकिन अब बोर्ड ने उनका डिमोशन करते हुए टेस्ट, एकदिवसीय और टी-20 कप्तानों नजमुल हुसैन शान्तो, मेहदी हसन मिराज और लिटन दास के साथ ए वर्ग में डाल दिया हैं। यह बीसीबी की ग्रेडेशन पॉलिसी का दूसरा टियर है। इस बार बोर्ड ने किसी भी खिलाड़ी को एक प्लस कैटेगरी में नहीं रखा गया है।

यह साफ़ नहीं है कि गेंद से अच्छे प्रदर्शन के बावजूद तस्कीन को डिमोट क्यों किया गया है। टीम प्रबंधन ने आम तौर पर तीनों प्रारुपों में उनके असर को बनाए रखने के लिए उनका काम का बोझ कम कर दिया है। इस बीच, मुशफिकुर, जिन्होंने 2025 में एकदिवसीय से संन्यास ले लिया था, पिछले साल ए ग्रेड में थे, लेकिन अब उन्हें बी ग्रेड में शामिल किया हैं। इस कैटेगरी में दस और खिलाड़ी हैं, जिनमें टेस्ट स्पेशलिस्ट मोमिनुल हक, तैजुल इस्लाम और शादमान इस्लाम शामिल हैं।

शादमान उन चार खिलाड़ियों में से हैं जिन्हें ग्रेड सी से बी में प्रमोट किया गया है, उनके साथ तनजीद हसन, रिशाद हुसैन और महेदी हसन भी हैं। बीसीबी ने पिछले साल से ग्रेड डी को भी बढ़ाया है, इस कैटेगरी में पहले केवल दो क्रिकेटर थे। इस बार इसमें सैफ हसन और नूरुल हसन समेत सात खिलाड़ी हैं।

बंगलादेश 12, 14 और 16 मार्च को घर पर पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना फिर से शुरू करेगा।

 

Next Post

कोलगेट ने राहुल द्रविड़ को किया नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

Fri Feb 20 , 2026
मुंबई, 20 फरवरी (वार्ता) कोलगेट-पामोलिव (इंडिया) लिमिटेड ने दिग्गज क्रिकेटर और भारतीय टीम के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ को कोलगेट टोटल का नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। इस अवसर पर कोलगेट टोटल के ब्रांड एंबेसडर राहुल द्रविड़ ने कहा, “खेलों में प्रदर्शन की बात हो तो हर छोटी चीज […]

You May Like