थाने पर पर फौजिया शेख के पुलिस ने लिए बयान

इंदौर: नगर निगम बजट सम्मेलन में राष्ट्रगीत वंदे मातरम नहीं गाने को लेकर फौजिया शेख पुलिस ने थाने बुलाया. आज मुस्लिम पार्षद फौजिया के एमजी रोड थाने पर एसीपी ने बयान लिए. फौजिया शेख अपने पति और दो अन्य वकीलों के साथ बयान दर्ज करने पहुंची थी.नगर निगम बजट सत्र में वंदे मातरम नहीं गाने को लेकर भाजपा ने मुस्लिम पार्षद फौजिया शेख के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आवेदन दिया है.

भाजपा फौजिया शेख की पार्षदी खत्म करने को लेकर आक्रमक मुद्रा में है. पिछले हफ्ते भाजपा ने एमजी रोड थाने पर आवेदन देकर एफआईआर करने की मांग की थी. आज एसीपी विनोद दीक्षित और टीआई विजयसिंह सिसौदिया ने फौजिया शेख को बयान के लिए बुलाया था. फौजिया अपने पति और दो अधिवक्ताओं के साथ थाने में बयान देने पहुंची थी.

जांच के बाद आगे की कार्रवाई
एसीपी दीक्षित ने कहा कि वंदे मातरम् नहीं गाने के मामले पार्षद फौजिया शेख को बयान के लिए बुलाया गया है और पूरे मामले रिकॉर्डिंग की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

नगर निगम ने 16 अवैध रो हाउस पर चलाया बुलडोजर

Tue Apr 14 , 2026
इंदौर:नगर निगम ने आज बाणगंगा क्षेत्र की दो कॉलोनियों में अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई की. इस दौरान 16 अवैध रो हाउस और सड़क, ड्रेनेज लाइन पर बुलडोजर चलाकर जमीदोंज किया गया.नगर निगम द्वारा अवैध कॉलोनी के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है. आज निगम आयुक्त के निर्देश पर झोन-04 […]

You May Like