इंदौर: कुछ समय से देखने को मिल रहा है कि शहर में पानी की किल्लत बढ़ती जा रही है. महू नाका क्षेत्र में आने वाला वार्ड क्रमांक 67 में भी पानी की किल्लत का एक मामला सामने है. वार्ड की बालदा कॉलोनी, जहां अधिकांश मजदूर और निम्न लोग बसर करते हैं. क्षेत्र में जन सुविधाओं का भी बड़ा अभाव देखा गया है. अगर बात करें पानी की तो बालदा कॉलोनी में दरगाह वाली गली के रहवासियों के साथ बात की पता चला कि क्षेत्र में पानी की किल्लत बहुत ज्यादा बढ़ रही है.
क्षेत्र में पहले भी नर्मदा लाइन को डाला गया था जो विफल रही. कुछ समय बाद क्षेत्र में दोबारा नर्मदा पानी की नई लाइन डाली गई लेकिन वहां भी सफल नहीं हो पाई. न तो लोगों को पुरानी लाइन से पानी मिल पाया और न ही नई लाइन से प्रयोग पानी मिला. इसके अलावा जो उनके हिस्से में पानी पहुंच रहा है वहां पूरी तरह से दूषित है. सैकड़ों बार शिकायत करने के बावजूद क्षेत्र में पानी की किल्लत निराकरण नहीं हो पा रहा.
इनका कहना है
न तो नल आते हैं और न ही समस्या को हल करने वाले जिम्मेदार इधर दिखाई देते हैं. बोरिंग का पानी आता है वह भी एक दिन छोड़कर. इस पर सभी निर्भर है.
– रेखा यादव
कहीं पानी आता है तो वह भी आधा बाल्टी ही आता है. वह पानी भी इतना गंदा होता है कि फेंकना पड़ता है. नलों में मोटर भी लगा दो तो पानी नहीं आता.
– गुंजा बाई
क्षेत्र में नर्मदा पानी लाइन डाली गई है लेकिन उसमें कभी पानी नहीं आया. हमें इधर-उधर जाकर पानी लेने जाना पड़ता है. यहां एक काम बढ़ गया है कि बस पानी ढूंढते रहो.
– शिखा साहू
जल्द निराकरण करवाएंगे
शिकायत मुझे मिल चुकी है. जब मैंने इसकी पड़ताल की तो मुझे पता चला कि पानी की टंकी पूरी भर नहीं पा रही है, जिसकी वजह से कम प्रेशर के कारण क्षेत्र में पानी नहीं पहुंच रहा. मैं पूरे प्रयास करूंगी कि लोगों की इस समस्या का निराकरण जल्दी हो.
– प्रिया डांगी, पार्षद
