नोएडा 25 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में नोएडा सेक्टर-66 स्थित मामूरा इलाके में सोमवार देर रात एक जूते की दुकान में अचानक आग लगने से दुकान जलकर खाक हो गयी।
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि सूचना मिलते ही दमकल सेवा की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
उन्होंने बताया कि आग मामूरा की गली नंबर-5 स्थित जूते की दुकान में लगी थी। दुकान में ज्वलनशील सामान और जूतों के कारण आग तेजी से फैलने की आशंका थी। हालांकि, दमकल सेवा की टीम ने समय पर पहुंचकर आग को नियंत्रित कर लिया और उसे आसपास की दुकानों व अन्य प्रतिष्ठानों तक फैलने से रोक दिया।
आग की घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। विभाग की ओर से नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
