जांच करने गए बिजली कर्मचारियों पर हमला

दतिया: जिले के अनूपगंज क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब बिजली चोरी की जांच करने पहुंची विद्युत कंपनी की टीम पर उपभोक्ताओं ने हमला कर दिया। दो सगे भाइयों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की और डंडे से हमला कर एक कर्मचारी को घायल कर दिया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद सेवढ़ा थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की टीम अनूपगंज क्षेत्र में बिजली चोरी रोकने के लिए निरीक्षण कर रही थी। टीम में सहायक प्रबंधक आलोक कुमार सैन के साथ कर्मचारी सूर्याकांत बुधौलिया और अब्दुल खान शामिल थे। कर्मचारी मीटर और उससे जुड़ी केबलों की जांच कर रहे थे।

निरीक्षण के दौरान राधागोविंद स्वामी के नाम से दर्ज बिजली कनेक्शन की छत पर लगी केबल में कटिंग पाई गई। टीम ने उपभोक्ता को केबल बदलने के निर्देश दिए। आरोप है कि इसी बात को लेकर वहां मौजूद अनुराग स्वामी नाराज हो गया। उसने कर्मचारी सूर्याकांत बुधौलिया के साथ गाली-गलौज की और थप्पड़ मार दिया। मामला पुलिस में पहुंच गया है।

Next Post

स्मार्ट मीटर एवं अघोषित बिजली कटौती के विरोध में कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

Sat Jun 13 , 2026
ग्वालियर: स्मार्ट मीटर लगाने, अघोषित बिजली कटौती, गरीबों के कनेक्शन काटे जाने, मनमाने बिजली के बिल के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 4 के नेतृत्व में ग्वालियर विधानसभा के सेवा नगर में मंडल कांग्रेस कमेटी के कांग्रेसजनों द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसमे सैकड़ो […]

You May Like