नर्मदा महोत्सव की तैयारियों की देखी व्यवस्थाएं, कलाकारों से की चर्चा

जबलपुर । कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने दो दिवसीय नर्मदा महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने

भेड़ाघाट स्थित धुआंधार पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महोत्सव में प्रस्तुति

देने पहुंचे कलाकारों से चर्चा कर उनके लिए की गई व्यवस्थाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।

कलेक्टर विश्वकर्मा ने संबंधित अधिकारियों को महोत्सव से जुड़ी सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आयोजन स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा कलाकारों एवं महोत्सव में शामिल होने वाले लोगों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए, ताकि महोत्सव का आयोजन सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

Next Post

बैतूल में डेढ़ करोड़ की कथित बैंक धोखाधड़ी, जिंदा लोगों को मृत दिखाकर तोड़ी FD; 3 आरोपी पकड़े गए

Sat Oct 24 , 2026
बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मोरखा स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में करीब डेढ़ करोड़ रुपये की कथित वित्तीय धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि खाताधारकों को कागजों में मृत दिखाकर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्रों के जरिए उनकी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) तुड़वाई गई। इसके […]

You May Like