मधुमक्खियों के हमले से छात्र की मौत, चार, पांच अन्य बच्चे घायल

सोयतकलां। स्वामी विवेकानंद स्कूल में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. मधुमक्खियों के अचानक हुए हमले में कक्षा चौथी के 9 वर्षीय छात्र की मौत हो गई, जबकि 4 से 5 अन्य बच्चे घायल हो गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना उस समय हुई जब स्कूल में बच्चे परीक्षा देने पहुंचे थे, इसी दौरान परिसर में लगे मधुमक्खी के छत्ते से अचानक बड़ी संख्या में मधुमक्खियां निकलकर उडऩे लगीं, जिससे स्कूल में अफरा तफरी मच गई.

इस दौरान मधुमक्खियों ने कक्षा चौथी के छात्र रमन पिता सज्जन सिंह कराड़ा पर हमला कर दिया. बालक ने खुद को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह मधुमक्खियों के झुंड में घिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. हमले में 4 से 5 अन्य बच्चे भी घायल हुए हैं. घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को सोयतकलां के शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रमन की हालत गंभीर होने पर उसे झालावाड़ राजस्थान रैफर किया गया. वहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस दुखद घटना से स्कूल सहित पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है, वहींअन्य घायलों का उपचार जारी है और प्रशासन द्वारा मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

Next Post

नक्शा शुल्क में राहत की तैयारी: इंदौर सोलर प्लांट और डिजिटल पोर्टल का जल्द होगा शुभारंभ, महापौर ने मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण

Fri Apr 10 , 2026
इंदौर। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शुक्रवार को राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शहर के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए मार्गदर्शन प्राप्त किया। महापौर ने इंदौर नगर निगम द्वारा हाल ही में प्रस्तुत किए गए डिजिटल बजट की जानकारी […]

You May Like