प्रापर्टी डीलर के घर चोरों का धावा 

सतना : शहर में चोरों के हौसले किस कदर बुलंद हैं इसकी तस्दीक लगातार सामने आ रही घटनाओं के जरिए की जा सकती है. इसी कड़ी में प्रापर्टी डीलर के घर में चोरों ने धावा बोलते हुए वहां पर रखी लसखें रु की नकदी और जेवर को पार कर दिया. पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है.प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर से सटे क्षेत्र अगहा बाइपास पर स्थित सैनिक कल्याण कालोनी में पेशे से प्रापर्टी डीलर दिनेश सिंह सिद्धू का मकान है.

गुरुवार-्राुक्रवार की दरमियानी रात जब परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे तो चोरों ने पिछले दरवाजे से घर में प्रवेश किया. चोर सीधे सिद्धू की पत्नी के कमरे में गए और वहां पर मौजूद आलमारी के लॉकर को तोड़ दिया. लॉकर में रखा 26 तोला सोने के आभूषण, डेढ़ किलो चांदी और लगभग 12 लाख रु की नकदी चुरा लिया गया. देर रात घटना की जानकारी परिजनों को मिली. जिसकी शिकायत थाने में की गई. जिसके चलते सिविल लाइन थाने की पुलिस, डाग स्क्वाड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु की.
 बंदूक से कारसूत निकालेचोर
कितने शातिर थे इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घर में प्रवेश करने से लेकर लाकर तोडऩे जैसी घटना की किसी को भनक तक नहीं लगी. इतना ही नहीं बल्कि कमरे में रखी डबल बैरल बंदूक जो कि लोड थी, चोरों ने उसके कारतूस निकाल लिए. बंदूक को अनलाक कर कारतूस निकालने के साथ ही वहां पर रखे लगश्राग 25 कारतूस को चोर अपने साथ ले गए

Next Post

महिला वार्ड और जेल अस्पताल की व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा

Sat May 23 , 2026
सतना: शुक्रवार को केन्द्रीय जेल सतना में प्रधान जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सतना श्रीमती गीता सोलंकी, न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सतना श्रीमती रूपाली सिंह उईके द्वारा केन्द्रीय जेल सतना का निरीक्षण किया गया।उनके साथ न्यायाधीश एवं रजिस्ट्रार पुष्पराज सिंह उईके, प्रशिक्षु न्यायाधीश अमन […]

You May Like