सतना: शुक्रवार को केन्द्रीय जेल सतना में प्रधान जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सतना श्रीमती गीता सोलंकी, न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सतना श्रीमती रूपाली सिंह उईके द्वारा केन्द्रीय जेल सतना का निरीक्षण किया गया।उनके साथ न्यायाधीश एवं रजिस्ट्रार पुष्पराज सिंह उईके, प्रशिक्षु न्यायाधीश अमन श्रीवास्तव, प्रशिक्षु न्यायाधीश द्विज सिंह सेंगर भी रहे।
न्यायाधीशों द्वारा महिला वार्ड, जेल अस्पताल, जेल पुस्तकालय का विशेष रूप से निरीक्षण किया, जेल पुस्तकालय की पुस्तकों का अवलोकन भी किया। भ्रमण के दौरान प्रधान जिला न्यायाधीश ने सभी बंदियों से भीषण गर्मी को देखते हुये गर्मी से बचाव करने साथ ही पीने के लिये पानी का अधिक से अधिक उपयोग करने की सलाह दी। जेल की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक श्रीमती लीना कोष्टा, जेल उप अधीक्षक श्रीकांत त्रिपाठी, जेल उप अधीक्षक सोनवीर सिंह कुशवाह, कल्याण अधिकारी अनिरूद्ध कुमार तिवारी, सहायक जेल अधीक्षक श्रीमती फिरोजा, सहायक जेल अधीक्षक अनिल प्रताप सिंह एवं जेल स्टॉफ उपस्थित रहा।
