एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, 2 लाख का सामान बरामद 

भोपाल। क्राइम ब्रांच पुलिस ने गोविंदपुरा में एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया. पुलिस ने करीब 2 लाख रूपए का ड्रग्स बरामद किया है. आरोपी जिस स्कूटी पर सवार थे, उसे भी जब्त कर लिया गया है.

क्राइम ब्रांच पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी कि कस्तूरबा अस्पताल के पास स्थित सब्जी मंडी में दो संदिग्ध युवक एक स्कूटी पर बैठकर अवैध मादक पदार्थ एमडी बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सुनियोजित तरीके से क्षेत्र की घेराबंदी कर सर्चिंग की. पुलिस ने दोनों संदिग्धों को चिन्हित कर दबोचा.

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम हर्ष यादव (22) और सौरभ तेजवानी (23) निवासी जाटखेड़ी बताया. आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 2.14 ग्राम एमडी बरामद किया गया. इसके साथ एक काले रंग की स्कूटी,तीन मोबाइल फोन की भी जप्त की गई. पुलिस को आशंका है कि आरोपियों के मोबाइल फोन से नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं, जिनके आधार पर आगे की जांच में आरोपियों का पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ की. आरोपियों ने अपने एक और साथी गुरदीप निवासी 11 मील से एमडी ड्रग्स खरीदना बताया. गुरदीप सिंह को भी पुलिस ने पकड़ा और पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकारा. पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया. क्राइम ब्रांच पुलिस की शहर में लगातार मादक पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर सख्त कार्रवाई जारी है.

Next Post

असम, केरल, पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार थमा

Tue Apr 7 , 2026
नयी दिल्ली, 07 अप्रैल (वार्ता) असम, केरल और केन्द्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की विधानसभाओं के नौ अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए प्रचार मंगलवार शाम थम गया। असम में 126, केरल में 140 और पुडुचेरी में 30 सीटों के लिए गुरुवार को एक ही चरण में मतदान होगा। इन […]

You May Like

मनोरंजन