जबलपुर: संजीवनी नगर में चोरों ने दो सूने घरों के ताले तोड़कर जेवर नगदी पार कर दी।पुलिस ने बताया कि श्रीमति पूजा राजपूत 34 वर्ष निवासी नव निवेश कालोनी फेस 2 महाराणा प्रताप वार्ड गंगानगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बच्चों के साथ रिश्तेदारी में छिंदवाड़ा गयी थी, पति घर के दरवाजे में ताला लगाकर अपने काम से मंडला चले गये थे।
छिंदवाड़ा से वापस आयी मेन गेट के अंदर ताले टूटे पड़े थे बेडरूम में जाकर देखी आलमारी खुली थी सामान बिखरा पड़ा था जिसमें रखे सोने चांदी के जेवरात, टीव्ही ड्राज में रखे नगदी 90 हजार गायब थे।
इसी प्रकार हरजीत सिंह ठाकुर 32 वर्ष निवासी पुष्पनगर पीताम्बरा टेंट हाउस के पास पीएचई कालोनी संजीवनीनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि घर में लॉक लगाकर परिवार सहित भोपाल गया था। वापस आया तो ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो सामने के दरवाजे का सेंट्रल लॉक टूटा था, अंदर जाकर देखा कबर्ड के अंदर रखे सोने की अंगूठी, ब्रेसलेट, चैन, मंगलसूत्र, नगदी 65 हजार रूपये गायब थे।
